कोरबा। आईआईटी मुंबई के ‘ ग्रुप फॉर रूरल एक्टिविटीज’ (GRA) के 23 छात्रों का दो दिवसीय अभ्यास शिविर 29 और 30 अप्रैल 23 को वनवासी कल्याण आश्रम महाराष्ट्र के गुही केंद्र पर संपन्न हुआ। जिसमें 7 छात्राओं का भी समावेश था। 29 अप्रैल को इन छात्रों का रात्रि निवास 4 अलग अलग जनजाति गावों में हुआ। प्रत्यक्ष गांव में निवास कर जनजाति जीवन को समझना इसका प्रमुख उद्देश्य था। बहुत ही संस्मरणिय अनुभव इन छात्रों के रहे। 30 अप्रैल को गुहि के पास रगत विहिर इस गांव को भेट देकर कल्याण आश्रम के माध्यम से ग्राम विकास के संदर्भ में चल रहे विभिन्न प्रयोगों की जानकारी भी छात्रों ने प्राप्त की। सहभागी छात्रों में B.Tech, MTech के साथसाथ 6 शोधकर्ता भी सम्मिलित हुए थे।
KalyanAshram
YouthForVanvasi
