
रायगढ़। भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रचार प्रसार प्रमुख व भाजपा विधानसभा मिडिया सह प्रभारी ओमकार तिवारी का जन्मदिन जिला भाजपा कार्यालय में मनाया गया। युथ आइकॉन और प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी समेत जिले के वरिष्ट नेता गण रहे मौजूद , विनम्र और सरल युवा के रूप में उभरे ओमकार तिवारी का जन्मदिन ऐतिहासिक रूप से शहर में मनाया गया। सरलता और विनम्रता के धनी ओमकार को बधाई देने के लिए शोशल मीडिया के सभी साइड बधाई पोस्ट से भरा रहा। शहर के वरिष्ट पत्रकार , व्यवसाय , शिक्षक , विपक्षी दल के नेता सभी ने ओमकार को बधाई दिया।

जिला भाजपा कार्यालय में केक काट कर ओमकार तिवारी का जन्मदिन मनाया गया जिसमे जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल , पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया , पूर्व विधायक विजय अग्रवाल , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल भल्ला , जिला भाजपा उपाध्यक्ष आलोक सिंह , पूर्व सभपति सुरेश गोयल , अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामनाथ बैगा , जिला प्रवक्ता मनीष शर्मा , जिला युवा मोर्चा के मंत्री जगेश सिंह , राजदीप सियाल उपस्थित रहे। ओपी ने ओमकार को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दिया और ओमकार के कुशल कार्यो की प्रसंशा भी की।
