सक्‍ती

BJP: जनता के बीच भी बाहरी प्रत्याशी होने की चर्चा जोरों पर, संभावित प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा का होने लगा विरोध

जैजैपुर। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही अब राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी है। जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 में लोग बाहरी प्रत्याशी का विरोध करने लगे हैं। इसको लेकर हसौद जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों ने जैजैपुर विधानसभा सीट पर स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाने की मांग को लेकर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को ज्ञापन देकर संभावित प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा का विरोध किया है। ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को बताया है कि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं व आमजनों में संभावित प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा का नाम सुनकर बहुत रोष व्याप्त है। बाहरी व्यक्ति को इस विधानसभा क्षेत्र में टिकट देने से भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है और इस वर्ष 2023 का चुनाव जीत पाना भाजपा के लिए संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि जब से जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में संभावित प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा का नाम निकल कर सामने आया है तब से जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व भाजपा समर्थकों में रोष व्याप्त है। 5 अक्टूबर गुरुवार को जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के हसौद, भोथिया, बम्हनीडीह, छपोरा व जैजैपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष, प्रदेश व जिला कार्यसमिति के प्रमुख कार्यकर्ता व जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के निवास पहुंचे जहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को ज्ञापन देकर जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाने की मांग कर संभावित प्रत्याशी का विरोध जताया है।

भाजपा को संभावित सूची में नही मिला स्थानीय चेहरा

जैसे जैसे ठंड का मौसम नजदीक आते जा रहा है वैसे वैसे राजीनीतिक पारा चढ़ते जा रहा है  जैजैपुर विधानसभा में निर्मल सिन्हा पूर्व विधायक हर विधानसभा चुनाव में दावेदार रहता है उनके अलावा गोपीसिंह ठाकुर,गगन जयपुरिया, सत्यनारायण चन्द्रा भोथिया के अलावा भी कई भाजपा के नेता हैं जो कि लगातार अपने क्षेत्र में जनता की सेवा कार्य में लगे हैं।इन सभी नामों को छोड़कर बाहरी संभावित प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाने से जैजैपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनता में काफी आक्रोश है। जनताओं का भी यही मांग है कि अपने विधानसभा क्षेत्र के किसी भी नेता को उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।

एक सप्ताह पहले भाजपा के संभावित सूची बाहरी नाम वायरल होने से जनता नाखुश

एक सप्ताह पहले जैजैपुर विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार कृष्णकांत चन्द्रा की संभावित सूची वायरल होने से जनता भी नाखुश दिखाई दे रहे हैं एक तरफ जनता के बीच एक लहर चल रही थी कि बीजेपी को दमदार उम्मीदवार मिलेगा तो वर्तमान विधायक को आसानी से हरा सकती है लेकिन जैसे ही स्थानीय भाजपा नेता को टिकट नही देगी तो विपक्ष को हराना मुश्किल होगा। ऐसे में भाजपा हाई कमान को चाहिए कि जैजैपुर विधानसभा सीट में जीत का जो अकाल पड़ा है उसे जितने के लिए एक दमदार स्थानीय भाजपा नेता को टिकट देना चाहिए ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में भारी मतों विजयी बन सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button