रायगढ़। शनिवार 6 मई दोपहर 3 बजे श्रमिकों के सम्मान में भारतीय कामगार संघ रायगढ़ द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर विविध क्षेत्रों पर काम करने वाले लोगों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों का बाबा साहब अम्बेडकर के छाया चित्र से सम्मान किया गया।


उक्त अवसर पर नगर विधायक प्रकाश नायक, सारंगढ़ विधायक गणपत उतरी जांगड़े, विधायक प्रतिनिधि गणपत जांगड़े, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी, किरणदूत के संपादक प्रेम नारायण मौर्य, रायगढ़ अंचल के संपादक महादेव पणिहारी के सौजन्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लगभग 100 लोगों का सम्मान किया गया।


कार्यक्रम के शुभारंभ पर रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिकों के सम्मान पर आयोजित यह कार्यक्रम वाकई काबिले तारीफ है। जीवन में इंसान को श्रम करने से कभी भी नहीं थकना चाहिए जब तक जिएं श्रम करते रहना चाहिए।

सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने कार्यक्रम के संयोजक महादेव परिहारी के इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रमिक सुबह से लेकर शाम तक अपने व अपने परिवार के पोषण के लिए जितनी मेहनत करता है उतनी ही वह देश के लिए भी सोचता है। श्रम करने से ही देश की समृद्धि व खुशहाली आती है, चाहे वह किसान हो या शहर में काम करने वाला एक श्रमिक दोनों की भागीदारी देश के लिए बराबर होती है।

इस अवसर पर सारंगढ से वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे, विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी कुमार लहरे, भैरव नाथ जाटवर, आदर्श नव युवक कल्याण समिति अध्यक्ष कोसीर, श्रीमती तुलसी पैंकरा, फूलकुमार विश्वकर्मा, मनोज सुमन, श्याम कुमार पटेल, प्रांजल स्कूल से श्रीमती हीरा बाई निराला, टिका राम कुर्बान, पत्रकार गोंविन्द बरेठा, साहित्यकार गौतम पटेल, लक्ष्मी नारायण यादव, प्रवीण थॉमस, संजय चौहान, आदि लोग उपस्थित थे।
