रायगढ़

साहित्य जगत का दमकता सूर्य सदा के लिए अस्त हो गया : उमेश अग्रवाल

रायगढ़। शिक्षाविद ईश्वर शरण पांडेय के निधन पर जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश ने शोक जताते हुए कहा हिंदी साहित्य का सूर्य आज सदा के लिए अस्त हो गया। अंचल के ख्यातिनाम साहित्यकार ईश्वर शरण पांडेय के निधन से साहित्य जगत में आई रिक्तता पूरी न हो पाए।

स्मृति शेष ईश्वर शरण जी पांडेय का जीवन अध्यपान कार्य के लिए समर्पित रहा । उनके संस्कारो को दीक्षा पाए बहुत से शिष्य आज उच्च पदों में है और समाज को लाभान्वित कर रहे है।स्वर्गीय वंशीधर के पुत्र ईश्वर शरण पांडेय के योगदान को समाज विस्मृत नही कर सकता। जिला भाजपा की ओर से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष ने मृत आत्मा को ईश्वर के चरणों में स्थान देने की कामना की है। भगवान परिवार जनों को दुख की इस घड़ी मे असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button