सारंगढ़ - बिलाईगढ़रायगढ़

बारिश का कहर, पुल के ऊपर बह रहा था पानी, बह गई कार, चालक की लोगों ने बचाई जान

सारंगढ़/बिलाईगढ़। बीती रात से जिले में लगातार मूसलाधार बारिश हुई, जिससे नाले उफान पर आ गए और जनजीवन प्रभावित हुआ। बरमकेला के विक्रमपाली के पास किकारी नाला भी उफान पर था। उड़ीसा की स्विफ्ट कार में महिला सहित तीन लोग सवार थे। चालक ने पहले दो यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर उतारा और स्वयं अकेले कार को पुलिया पार करने का प्रयास करने लगा। तेज बहाव के कारण कार पुलिया पार नहीं कर पाई और नाले में बह गई। यह हादसा सरिया थाना क्षेत्र में हुआ।


मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अपनी हिम्मत दिखाई और तैरकर कार का गेट खोला। इसके बाद चालक सुरक्षित बाहर आया और उसकी जान बच गई। कुछ ग्रामीणों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें तेज बहाव और कार की स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि उफान वाले नालों और जलमग्न पुलियों को पार करना अत्यंत जोखिम भरा होता है।
यह हादसा साफ दिखाता है कि छोटी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है। बारिश और उफान के दौरान वाहन चालक और यात्री किसी भी स्थिति में बहते पानी में वाहन चलाने या पुलिया पार करने का प्रयास न करें। ऐसी लापरवाही गंभीर हादसों का कारण बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button