मनोरंजन

ग्राम दनोट में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन आज से

रायगढ़। शहर से लगे ग्राम दनौट में युवा समिति एवं महिला समूह के संयुक्त तत्वावधान में 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक माँ संतोषी मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन आयोजन में कथा वाचन का दायित्व कथा वाचक – पं. श्री पंकज तिवारी जी (शिक्षा – श्रीधाम वृंदावन, निवास – सिंगारपुर, सारंगढ़ द्वारा निभाया जाएगा। वहीं वेदाचार्य पूज्य गुरुदेव डॉ. श्याम सुंदर पारासर जी (श्रीधाम वृंदावन) का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।

कार्यक्रम विवरण. 22 दिसंबर, सोमवार (पौष शु. प. 2 कलश यात्रा – दोपहर 2 बजे से, 23 दिसंबर, मंगलवार (पौष शु. प. 3) वेदी पूजन, कथा प्रारंभ एवं महात्म्य कथा, 24 दिसंबर, बुधवार (पौष शु. प. 4) परीक्षित जन्म, शुकदेव जी आगमन 25 दिसंबर, गुरुवार (पौष शु. प. 5) भरत चरित्र, ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, 26 दिसंबर, शुक्रवार (पौष शु. प. 6) वामन अवतार, रामावतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 27 दिसंबर, शनिवार (पौष शु. प. 7) श्रीकृष्ण बाललीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजन, 28 दिसंबर, रविवार (पौष शु. प. 8) महारास, कंस वध, उद्धव–गोपी संवाद, रुक्मिणी मंगल, 29 दिसंबर, सोमवार (पौष शु. प. 9) सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, कथा विराम 30 दिसंबर, मंगलवार (पौष शु. प. 10) तुलसी वर्षा, गीता पाठ, हवन, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा एवं चढ़ोत्तरी होगा। समिति द्वारा कथा विराम पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। युवा समिति एवं महिला समूह ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से इस पावन ज्ञान यज्ञ में सपरिवार सहभागी बनने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button