0रायगढ़। पूर्व अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड, प्रदेशाध्यक्ष मछुवारा महासंघ ,संरक्षक छ ग़ निषाद समाज आदरणीय एम आर निषाद जी के आकस्मिक निधन पर किरोड़ीमलनगर रायगढ़ में मछुवारा समाज द्वारा शोक सभा रखा गया था दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर बाबूजी को याद करते हुए उनकी सम्पूर्ण जीवन समाज की सेवा समाज के उत्थान मछुवारा समाज के संगठन की मजबूती के लिए सदा समर्पित समाज को जागरूक करने के लिए अनेकों प्रकार के जनजागरण सभा और आंदोलन किया गया उनकी समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा, भाव, समर्पण और सरल स्वभाव के लिए सदा याद किया जाएगा । इस कड़ी में उनको याद करते हुए अक्टूबर को रायपुर में होने वाला मछुवारा जागरूकता सम्मेलन संबंधित चर्चा करते हुए माननीय गायत्री गायग्वाल अध्यक्ष राष्ट्रीय मछुवारा संघ द्वारा समय की मांग है कि मछुआरा समाज की एकजुट होकर अपने अधिकार की मांग करे और समाज को संख्या के आधार पर राजनीतिक, सामाजिक, शिक्षा, रोजगार में समान अधिकार की बात कही ज्ञात हो कि मछुवारा समाज जाति के आधार पर तीसरा नम्बर में है फिर भी विकास के दौड़ में काफी पिछड़ा हुआ है राजनीति पार्टी भी समाज के लिए कोई विशेष कल्याणकारी योजना नहीं बना पा रहा है जिससे पढ़े लिखे युवाओं में बेरोजगारी, और आर्थिक स्थिति कमजोर होने से जीवनयापन करने में बहुत से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। तथा बाबूजी के सपनों का विकसित और सशक्त मछुआरा समाज का निर्माण करना ही सच्ची श्रद्धांजली होगा। इस अवसर पर माननीय गायत्री गायग्वाल अध्यक्ष राष्ट्रीय मछुवारा संघ, ओमप्रकाश धीवर महासचिव ,मिथिलेश्वर धीवर,सुरेश ढीमर,नवीन धीवर, अनन्द राम धीवर,रामबनवास धीवर, ओम धीवर,संतोष धीवर,कैलाश निषाद,संतोष आदित्य,रूद्र धीवर,मनोज जलतारे,कौशल जलतारे,बलराम धीवर,रामकुमार कटकवार,अमृत कहरा,बोधराम निषाद,रवि धीवर,रमेश धीवर, समेलाल,ललित आदित्य,जितेंद्र,कमल,गिरीश,धनेश्वर धीवर,कन्हैया लाल, भरत लाल,वीरेंद्र,भुनेश्वर,द्वारिका जलतारे,दाउराम जलतारे,भुनेश्वर प्रसाद धीवर,दौलतराम धीवर, दिले धीवर,राहुल, रथराम,खगेंद्र, नान्हू,श्याम कहरा,विकास धीवर,राहुल जलतारे,राकेश धीवर एवं महिला टीम से धनबाई धीवर,अनीता ढीमर,ईश्वरी धीवर,पार्वती,सरिता, चुन्नी,अन्नपूर्णा,कुसुम,अनसुईया,रुक्मिणी,सरिता,सरस्वती,गीता,रंभा,संगीता,विनीता,गिरिजा, श्यामवती,ममता,बृहस्पति, कौशल्या,सरोजनी,हिमांशी,दुलोरिन आदि सैकड़ों की तादाद में मछुआरा भाई बहन शामिल होकर बड़ी संख्या में मछुवारा समाज के लोग उपस्थित रहे।
35 1 minute read




