कोरबा । सिविल लाइन थानांतर्गत खरमोरा के इंडस्ट्रीयल एरिया में संचालित शिव इंडस्ट्रीज नाम की एक फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के बाहर नाली से निकलने वाले केमिकल में आग लगा। जिससे पूरे फैक्ट्री में आग फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई। जबकि संचालक को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
शिवा इंडस्ट्रीज में केमिकल से जुड़ा काम होता है। यही वजह है कि आग ने जल्द ही भीषण रुप अख्तियार कर लिया। देखते ही देखते धुएं का गुबार आसमान में उठने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
फैक्ट्री संचालक राहुल अग्रवाल ने बताया कि आगजनी की घटना में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई। हालांकि नुकसान का आंकड़ा काफी बड़ा जरुर हो सकता है। संचालक ने कहा कि ये घटना सामान्य है। इस पूरे घटनाक्रम का जिम्मेदार फैक्ट्री प्रबंधन है। जिसके द्वारा लापरवाही पूर्वक जले हुए ऑयल को नाली से फैक्ट्री से बाहर निकाला जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाली से निकल रहे ऑयल में आग लगी। जिसके बाद उसका फैलाव पूरे फैक्ट्री में हो गया। रिहायशी इलाके में हुई आगजनी की घटना से लोग एक समय दहशत में आ गए थे। समय पर अगर आग को नहीं बुझाया गया होता तो आग और ज्यादा फैल सकती थी। समय रहते आग को बुझा लेने से सभी ने राहत की सांस ली है। अगर देरी होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
