रायगढ़ . मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत जशपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास में विधानसभा पत्थलगांव के बागबहार मंडल कोतबा मंडल एवम जशपुर जिले के दुलदुला मंडल,कुनकुरी शहर मंडल और कुनकुरी ग्रामीण मंडल प्रवास कार्यक्रम में शामिल हुआ । बैठकों के दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद एवम आगामी विधान सभा की तैयारियों संबंधी चर्चा की। मंडल में सम्पन्न कार्यक्रमों की समीक्षा भी की है। इन बैठको में सबंधित शक्तिकेंद्र प्रभारी, शक्तिकेंद्र संयोजक-सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। उत्साहित कार्यकर्ताओ ने आगामी विधान सभा चुनाव के दौरान पूरी ऊर्जा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।
0 Less than a minute




