रायगढ़

विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सशिमं लोचन नगर का गौरवशाली प्रदर्शन


रायगढ़। विद्या भारती की योजना के अनुसार भैया बहनों में बहु आयामी प्रतिभा विकसित करने हेतु विभाग विभागीय स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक संस्कृत महोत्सव के अंतर्गत अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं जिसके में रायगढ़ विभाग की संस्कृति महोत्सव प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर खरसिया में आयोजित की गई। इसमें सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय लोचन नगर से कई प्रतिभागियों ने अनेक विधाओं में भाग लिया और अधिकत्तर अपनी अपनी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान अर्जित किया।इस प्रकार उन्होंने विद्यालय का नाम रोशन किया सर्वप्रथम संस्कृत बोध प्रश्न मंच में विद्यालय से समर पटेल गंगा पटेल एवं अभि मैत्री थे,जिन्होंने प्रथम स्थान अर्जित किया। द्वितीय प्रतियोगिता में मूर्ति कला विधा में मिट्टी से मूर्ति बनाकर दिनेश यादव ने प्रथम स्थान अर्जित किया।

अगली कड़ी में रंगोली प्रतियोगिता विधा में काव्य सिदार ने प्रथम स्थान अर्जित किया इसके बाद अल्पना से रंगोली बनाने की विधा में पूर्वी बंजारे ने प्रथम स्थान अर्जित किया। वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता में अंजली किसान चेतन गुप्ता एवं काव्य सिदार ने द्वितीय स्थान अर्जित कर विद्यालय को गौरव दिलाया।

सरस्वती शिशु मंदिर लोचन नगर के भैया बहिनों को इस उच्चतम सफलता के लिए श्री एल एल पी कटाक्वार ( व्यवस्थापक सशिमं समिति रायगढ़) श्री डी.पटनायक (उपाध्यक्ष सशिमं समिति रायगढ़ एवं लोचन नगर विद्यालय के प्रभारी )के साथ-साथ समिति के अन्य पदाधिकारी ने एवं प्राचार्य कुबेर लाल माली, आचार्य अंजनी श्रीवास्तव के साथ विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार ने भूरी भूरी प्रशंसा की है और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी है।उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रचार विभाग प्रमुख अंजनी श्रीवास्तव ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button