रायगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

Sarangarh news विधायक उत्तरी जांगड़े ने राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सभी धर्म संगठन वर्ग के लोगों को शामिल होने का दिया न्योता

लक्ष्मी नारायण लहरे सारंगढ़।

संस्कार कला धानी रायगढ़ की पावन धरा में 1जुन से 3 जुन 2023 तक होने वाले राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में देश–विदेश सहित अन्य राज्य के रामायण मंडली अरण्यकांड पर आधारित संगीतमय रामायण की प्रस्तुति देंगे जिसके लिए पूरा छत्तीसगढ़ सज कर तैयार है बड़े गर्व की विषय है कि रायगढ़ को राष्ट्रीय रामायण महोत्सव आयोजन कराने सौभाग्य मिली है जिसे लेकर शासन-प्रशासन जनप्रतिनिधि गढ़ तैयारी में जुटे हैं.

इसी कड़ी में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम जी के ननिहाल है और हम सब प्रभु श्री राम जी को छत्तीसगढ़ के भांचा के रूप में जानते हैं जहां राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का गौरवपूर्ण आयोजन हो रहा है जिसमें देश-विदेश एवं अन्य राज्य के रामायण मंडली शामिल होंगे मैं सभी धर्म संगठन वर्ग के लोगों को रामायण महोत्सव में शामिल होने आह्वान करती हूं साथ ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं कि उन्होंने छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पथ निर्माण के बाद राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन रखा है साथ ही जिसका सौभाग्य हमारे तत्कालीन रायगढ़ जिले को मिला है हम सब के लिए गर्व की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button