बरमकेला । बरमकेला के खपरापाली में आयोजित श्री स्फटिकेश्वर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव कथा में सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, विधायक प्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता गनपत जांगड़े, कांग्रेस नेता अरूण मालाकार एवं कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। विधायक उत्तरी जांगड़े ने भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर एवं व्यासपीठ से आशीर्वाद लेकर समस्त आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना करते हुए सभी से आशीर्वाद लेकर इस आयोजन के लिए बधाई और शुभकामना दी। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामवासी भक्तजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
0 Less than a minute




