रायगढ़। चौबीसवें छत्तीसगढ़ स्टेट बैडमिंटन अंडर-15 प्रतियोगिता रायगढ़ लक्ष्य प्रधान एवं उनके साथी रायगढ़ के ही अदिति सिंह के शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 मिक्स डबल में छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान पर रहे एवं लक्ष्य प्रधान बॉयज डबल्स में उनके साथी हर्षित के साथ रनर अप रहे आगामी भुवनेश्वर ओडिशा राज्य में दिसंबर माह में होने वाले राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ टीम की ओर ये प्रतिनिधित्व करेंगे।
आप को बता दे कि लक्ष्य प्रधान पिता श्याम प्रधान माता दीपा प्रधान रायगढ़ के बड़े पुत्र हैं जो अंडर 13 छत्तीसगढ़ के विनर रह चुके हैं एवं एसजीएफआई स्कूल टूर्नामेंट में दिल्ली में आयोजित नेशनल में भी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं लक्ष्य प्रधान अभी 11 नवंबर से 15 नवंबर तक आयोजित 24 स्टेट टूर्नामेंट नया रायपुर में आयोजित हुआ था जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में मिक्स डबल्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया इस सफलता पर उनके कोच अकरम खान बंटी यादव रूद्र यादव साथ ही ये जिस चक्रधर क्लब से खेलते है वहां के खिलाड़ियों ने भी इनके सफलता से खुशी जाहिर करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कमाना की है।




