रायगढ़

6वीं वाहिनी छसबल रायगढ़ के आशा पाठक, गोपाल केंवट एवं ज्योति किरण सिंह हुए पदोन्नत

रायगढ़। 6वीं वाहिनी छसबल रायगढ़ के सुश्री उनि(अ) आशा पाठक बने निरीक्षक (अ) एवं गोपाल केंवट एवं श्रीमती ज्योति किरण सिंह स.उ.नि. (अ) से उ.नि. (अ) पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश क्रमांक पुमु/स्था/ए-8/एम-2662/2023 रायपुर दिनांक 13/9/2023 के द्वारा स.उ.नि. गोपाल केंवट एवं श्रीमती ज्योति किरण सिंह को स.उ.नि. (अ) से उप निरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नत किया गया है।


उक्त आदेश के परिपालन में स्टार सेरेमनी के दौरान सेनानी (आईपीएस) शशि मोहन सिंह के द्वारा सुश्री आशा पाठक को उप निरीक्षक (अ) से निरीक्षक (अ) एवं गोपाल केेंवट तथा श्रीमती ज्योति किरण सिंह को सहायक उप निरीक्षक (अ) से उप निरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नत करते हुए बधाई एवं शुभकामना दी गई। उक्त स्टार सेरेमनी कार्यक्रम के दौरान सहायक सेनानी द्वय कुंजराम चौहान एवं सुरेश लकड़ा के द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गई, कार्यक्रम में अधिकारीगण कंपनी कमान्‍डर राजेश खुंटे, सउनि श्रीमती कमलेश मैहुरिया, निरीक्षक क्लेमेंट लकड़ा, स्टेनो शिव डनसेना, उ.नि. श्रीमती लता सिदार सहित आरक्षक व प्र.आर. उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button