रायपुर

हिन्दी दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का होगा सम्मान, “कुर्मी भवन में 13 सितंबर को होगा सम्मान समारोह

लक्ष्मीनारायण लहरे, रायपुर
छत्तीसगढ़ शिक्षक सहयोग समिति भिलाई दुर्ग के तत्वावधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कुर्मी भवन सेक्टर सात भिलाई में संध्या 5 बजे 13 सितंबर दिन शनिवार को आयोजित रखी गई है ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अलका बाघमार महापौर नगर पालिक निगम दुर्ग होंगे। विशिष्ट अतिथि श्रीमती राजेश्वरी चंद्राकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी दुर्ग, नवीन देशमुख संगीतकार व फिल्म निदेशक रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ दीनदयाल साहू वरिष्ठ साहित्यकार संपादक होंगे।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में सेवानिवृत्त शिक्षकों में प्रतिभा साहू, अश्विनी कुमार झा, टीका राम साहू आई एस मनु, नजमा रहीम, राम कुमार वर्मा, कुबेर राम देशमुख, गंगेश कुमार सिन्हा, कुंजलता साहू, दुलारी चंद्राकर,सुरेश कुमार चंद्राकर, पुनाराम देवांगन, मोहन राम साहू, महेश कुमार देवांगन और गिरधर लाल चेलक सम्मानित किए जाएंगे। इसी कड़ी में मेघावी छात्रों का भी सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अतिथियों का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अंचल के विद्वतजनों के अलावा समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button