रायगढ़। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत आज अपना 75वाँ.गणतन्त्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मना रहा है। इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्यमिक विद्यालय लोचननगर रायगढ़ में भी अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।यह लोकतंत्र का पर्व विद्यालय प्रांगण में प्रातः8:30बजे से शुरू हुआ। जिसके मुख्य अतिथि श्री कौशलेश मिश्रा (भूतपूर्व भाजपा पार्षद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष) अध्यक्ष डी.पटनायक (उपसमिति लोचननगर प्रभारी) एवं विशिष्ट अतिथि मनोज शर्मा, कलाराम केरकेट्टा,कुबेर लाल माली जी रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन संघमित्रा ने तथा विडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी अंजनी श्रीवास्तव और उत्तरा महेश ने किया। लोकतांत्रिकपर्व के कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के द्वारा ध्वज का पूजन अर्चन कर ध्वजारोहण किया साथ ही सुमधुर राष्ट्र गान गाया गया और देशभक्तिओतप्रोत गगनभेदी नारे लगाए गए।फिर पुनः मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ वीणापाणी सरस्वती माता ,ओम एवं भारत माता के छायाचित्रों के समक्ष पूजन अर्चन कर दीपमंत्र के साथ दीप प्रज्वलित किया गया।इसके बाद सामुहिक रुप से सरस्वती वंदना की गई।संस्था प्रमुख कुबेर लाल माली ने अतिथि परिचय कराया एवं मधुर स्वर में स्वागत गीत के साथ अतिथियों का तिलक वंदन कर श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
इसके बाद सांस्कृतिक विधा प्रारंभ हुआ।इस कड़ी में छत्तीसगढ़ का राज्य गीत अरपा पैरी की धार… कामना एवं यशिका गाया।फिर इसी गीत पर शिशु कक्षा के भैया/बहिनों द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।अनमोल ने मातृभाषा में देशभक्ति पूर्ण विचार रखे।फिर शिशु एवं प्रथम कक्षा के भैया आकर्षक नृत्य नन्हा मुन्ना राही.. गीत पर प्रस्तुत किया।श्रुति एवं उनके साथियों ने सरगुजिहा नृत्य हाय रे सरगुजा नाचे… किया गया।इसके बाद मुख्य अतिथि की आसंदी से कौशलेश मिश्रा जी आज के परिप्रेक्ष्य में अपने विचार रखते हुए विद्यालय परिवार को ह्रदयग्राही एवं सारगर्भित आशिर्वचन प्रदान किया।आयुष साहू देशभक्ति कविता का पाठ किया।फिर उड़िया नृत्य कक्षा तृतीय एवं चतुर्थ के द्वारा सुंदर छटा बिखेरा।अनिकेत ने हिन्दी भाषा में अपने ओजस्वी विचार व्यक्त किया।बिहु नृत्य आकांक्षा एवं साथियों ने प्रस्तुत किया।फिर अभिषेक तिवारी ने संस्कृत भाषा में अपने विचार भावपूर्ण रुप में व्यक्त किया।

इसके बाद सानिया एवं साथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य हमर सुघ्घर रायगढ़.. बोल अद्भुत भावभंगिमा के साथ प्रस्तुत किया।फिर राशि साहू ने कविता प्रस्तुत किया। वहीं दीपक देवांगन ने अंग्रेजी में उद्बोधन दिया।फिर अर्पणा और साथियों ने संगीतमय लेझिम नृत्य किया। शिवांश बाजपेयी ने अपने विचार रखे। इसके बाद सभी आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कार से सम्मानित हुए। जिसमें अन्य विधाओं के साथ खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता भी सम्मानित हुए।जिसमें दौड़ में आयुष, शिवाचन्द्रा एवं रुबीना बछाड़ प्रथम, युवराज, गितेश एवं आइसा द्वितीय तथा विवेक, निर्भय और खुशी मंहत रही।चम्मच दौड़ में रिया प्रथम, उर्मिलता द्वितीय व प्राची शर्मा तृतीय रही हैं। लंगड़ी दौड़ में अभि मैत्री प्रथम, समीर यादव द्वितीय एवं विक्की यादव तृतीय थे।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में क्रमशः किशोर वर्ग में अंकित गुप्ता एवं दीपक देवांगन प्रथम स्थान द्वितीय स्थान पर चिरंजीवी विशी एवं काव्यांंश प्रधान और तृतीय स्थान पर प्रकाश निर्मलकर एवं अनिकेत कवंर बाल वर्ग (बालक) प्रथम स्थान पर लखन पटेल और दीपांशु प्रधान द्वितीय स्थान पर लक्की यादव और श्रवण किसपोट्टा, बाल वर्ग (बालिका) प्रथम स्थान पर चेतना गुप्ता एवं जिज्ञासा देवांगन एवं द्वितीय स्थान पर आकांक्षा तिवारी एवं परिधि साहू रही हैं। इसके बाद संस्था प्रमुख कुबेर लाल माली जी ने सभी अतिथियों, आगंतुकों एवं कार्यक्रम में संलग्न आचार्य/आचार्याओं एवं छात्र परिषद के सदस्यों के आभार ज्ञापित किया।फिर वंदेमातरम के गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।और सभी को प्रसाद स्वारुप मिष्ठान्न वितरित किया गया। इस गणतंत्र समारोह में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने उत्साह पूर्ण सहभागिता अदा की है।उक्त जानकारी संस्था के प्रचार-प्रसार विभाग प्रमुख अंजनी श्रीवास्तव जी ने दी है।
