रायगढ़। सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं पौराणिक परंपरागत रक्षाबंधन का पावन पर्व सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय लोचन नगर रायगढ़ में अति उमंग एवं आनंदमय वातावरण में मनाया गया। रक्षाबंधन का पर्व तीन चरणों में आयोजित हुआ। प्रथम चरण में विद्यालय की सभा कक्ष में श्री डी. पटनायक (उपाध्यक्ष सशिमं समिति रायगढ़ एवं सशिमं लोचन नगर प्रभारी),प्राचार्य कुबेर लाल माली द्वारा द्वारा सरस्वती माता ओम एवं भारत माता के छाया चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर दीप तंत्र के साथ शुरुआत हुई फिर वाद्य यंत्र के साथ सरस्वती वंदना विद्यालय के कर्म के अनुसार की गई इसके बाद प्राचार्य कुबेर लाल माली ने रक्षाबंधन के पावन पर किस जुड़ी अनेक पौराणिक कथाओं का बखान किया और फिर रक्षाबंधन के महत्व को समझाया।


तृतीय से दशम कक्षा तक की बहनों ने समस्त भैयाओं को पंक्तिबद्ध बैठ कर उनका तिलक वंदन किया फिर उनकी कलाईयों में रक्षासूत्र राखी बांधीऔर दीपक द्वारा आरती उतारी तथा उन सभी का मुह मीठा कराया समस्त भैयाओं ने अपने भाई होने का दायित्व को निभाने का वचन दिया और इस तरह प्रथम का चरण पूरा हुआ फिर द्वितीय चरण में कक्षा अरुण, उदय एवं प्रथम द्वितीय के भैया /बहिन विद्यालय के कक्ष के सामने में पंक्तिबद्ध भाइयों को बैठाया और उनका तिलक वंदन किया इसके बाद उनकी कलाइयों में रखियाँ बांधी और दीपक द्वारा आरती उतारी। फिर सभी भैया/ बहिनों को चॉकलेट टॉफी इत्यादि दिया गया।

विद्यालय की कक्षा दशम के कक्ष में आचार्य परिवार ने रक्षाबंधन का कार्यक्रम अति उत्साह पूर्वक मनाया, सर्वप्रथम पुरुष आचार्य आसन पर आसीन हुए। फिर आचार्याओं ने सभी का तिलक वर्णन किया और उनके हाथों पर राखियां बांधी तथा दीपक द्वारा आरती उतारी तथा मिष्ठान के द्वारा सभी कामों में मीठा कराया गया तथा सभी बहिनों को आशीर्वाद प्रदान किया और छोटे आचार्य ने स्वयं चरण स्पर्श किया। इस तरह विद्यालय के रक्षाबंधन का पर्व समाप्त हुआ इस आयोजन में विद्यालय के आचार्य परिवार एवं छात्र परिषद के सदस्य पूरे मनोयोग से संलग्न रहे, जिससे यह उत्सव पूर्ण सफल रहा। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार- प्रसार विभाग के प्रमुख अंजनी श्रीवास्तव ने दी है।




