रायगढ़

Raigarh News : जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण कर कराया गया पानी निकासी बहाल

रायगढ़। बरसात के कारण रविवार की सुबह से ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जल भराव की बातें आने लगी थी। इस पर महापौर, एमआईसी सदस्य व निगम अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां भी नाला जाम होने की शिकायत मिली वहां मशीन एवं कर्मचारी लगाकर पानी निकासी बहाल किया गया।
शनिवार की रात से ही बारिश तेज हो गई थी। रविवार की सुबह के समय तेज बारिश शहर में हुई, जिससे शहर के विभिन्न क्षेत्र जैसे भगवानपुर, फ्रेंड्स कॉलोनी, संजय मैदान, सबस्टेशन बिजली ऑफिस, बाईपास रोड विभिन्न स्थानों पर नाला जाम होने और पानी निकासी बाधित की शिकायतें मिल रही थी। इसपर महापौर श्रीमती जानकी काटजू, एमआईसी सदस्य श्री विकास ठेठवार क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, उपायुक्त  सुतीक्षण यादव, सहायक अभियंता  सूरज देवांगन द्वारा संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बड़े नाला में पौधे घास एवं कचरा फंसने के कारण पानी निकासी नहीं हो पा रही थी।
ऐसे स्थानो का मालवा निकल गया। इसी तरह अन्य जगहों पर जाम नाली से मालवा निकालकर पानी निकासी बहाल किया गया। इससे जल भराव प्रभावित क्षेत्रों में पानी निकासी हुआ और जल भराव की समस्या खत्म हुई। जल भराव की समस्या को देखते हुए निगम प्रशासन ने सुबह से ही सफाई विभाग के कर्मचारी, सफाई दरोगा एवं वार्ड इंजीनियरों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए थे।
निगम प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में जल भराव संबंधित रिपोर्टिंग की जा रही थी,जहां अमला भेज कर नाली, नाला में कचरा, पन्नी,प्लास्टिक, घास पौधे आदि के कारण हुए जाम को एक्सिवेटर के माध्यम से निकाला जा रहा था और पानी निकासी बहाल किया जा रहा था। निगम प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रवाहित के लिए विशेष तौर पर अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें वार्ड के सफाई कर्मचारियों से लेकर इंजीनियरों की भी ड्यूटी लगाई गई है,जो सतत निगरानी रखे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button