रायगढ़। भजन सम्राट दिलीप षड़ंगी द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित ,मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्रीराम के अनन्य भक्त श्री हनुमान के जयकारे के साथ हुआ सुंदर हनुमान चालीसा पाठ। हजारों लोगों ने एक साथ पढ़ा जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि पहली बार किसी सरकार द्वारा ऐसा आयोजन हुआ। इसमें कंबोडिया और इंडोनेशिया जैसे देशों ने हिस्सा लिया।हम सब सुंदर कांड सुनते हैं। बाल कांड सुनते हैं।अरण्य कांड प्रकृति को लेकर है।जूरी के सदस्यों ने इस सोच की प्रशंसा की। हम नदियों की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। आज केलो में आरती कार्यक्रम हुआ। हम नरवा कार्यक्रम चला रहे हैं।अब नदियों को लेकर यह कार्य करेंगे ताकि यह बारहमासी हों। भगवान राम ने हमें सिखाया है कि कोई कार्य कठिन नहीं है। हम प्रकृति के संरक्षण के लिए कार्य करते रहेंगे।
रायगढ़ हुवा “राममयगढ़”
महोतसव में जुटकर आपने हमारा हौसला बढ़ाया पूरा रायगढ़ “राममयगढ़” हो गया है। लोगों के घरों में कार्यक्रम देखने पड़ोसी राज्यों से भी अतिथि आये हैं। यह कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने जय सियाराम के जयकारे के साथ अपना उद्बोधन समाप्त किया। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आयोजन को बहुत सफल बताया और सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिनका प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से योगदान है सब सभी को बधाई ।उन्होंने कहा कि बालासोर में दुःखद हादसा हुआ। मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल कांड, सुंदर कांड को सुनते और देखते हैं, लेकिन अरण्य कांड पर पहली बार बड़ा आयोजन।हम नदियों को बचाने का कार्य कर रहे हैं। महानदी, इंद्रावती नदी और आज केलो नदी की महाआरती हम सबने मिलकर की। यह नरवा योजना का ही एक हिस्सा है, उन्होंने कहा कि आइए हम सब नदियों को बचाने का संकल्प लें।
छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड. राष्ट्रीय रामायण महोत्सव पर अरण्य कांड पर सबसे ज्यादा देर तक चला कार्यक्रम, पुरस्कार राज्य की संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित लगातार 765 मिनट तक अरण्य कांड पर प्रस्तुति के लिए दिया गया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड।गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड।मोस्ट स्टेज आर्टिस्ट परफार्मिंग ऑन अरण्य कांड का रिकॉर्ड।सबसे ज्यादा कलाकार और सबसे देर तक चलने वाले अरण्य कांड पर कार्यक्रम के लिए मिला पुरुस्कार।रायगढ़ जिला प्रशासन का भी रिकॉर्ड, यहां 10 हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का किया पाठ।375 कलाकर, 17 दल, 13 राज्य और 2 अंतर्राष्ट्रीय देश की अरण्य कांड पर 765 मिनट की प्रस्तुति ने बनाया यह विश्व रिकॉर्ड।
