रायगढ़

7 दिसंबर को रायगढ़ में होगा भव्य 30वां यादव शौर्य नृत्य मड़ई महोत्सव

तीन दशक से जारी परंपरा फिर होगी जीवंत — यादव समाज मनाएगा 30वां मड़ई महोत्सव

रामलीला मैदान में सजेंगे लोक कला और राउत नाचा के रंग — मड़ई महोत्सव की तैयारियां तेज

रायगढ़। शहर में यादव समाज द्वारा आयोजित पारंपरिक और ऐतिहासिक मड़ई महोत्सव का इस वर्ष 7 दिसंबर को भव्य आयोजन किया जाएगा। शहर के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले इस 30वें यादव शौर्य नृत्य मड़ई महोत्सव की तैयारियां अब जोरों पर हैं। शहर में पिछले तीन दशकों से यादव समाज इस सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से लोककला, परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश देता आ रहा है। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, इस वर्ष भी आयोजन को यादगार बनाने का निर्णय लिया गया है।

कार्यक्रम को लेकर आज बेयर हाउस सामुदायिक भवन में समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 30वा मड़ई महोत्सव 2025 की आयोजन समिति का गठन किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से शाखा यादव को अध्यक्ष, गणेश ठेठवार को संयोजक, विकास ठेठवार को सचिव, और बीपी गोपाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महोत्सव समिति के अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोक कला और प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना है। इस बार भी मड़ई महोत्सव में प्रदेशभर से राउत नाचा के दलों को आमंत्रित किया जाएगा। विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में यह आयोजन प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा।

30वा मड़ाई महोत्सव 2025 के लिए महिला विंग का भी गठन किया गया जिसमें संगीता यादव को अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया, चमेली यादव को सहसंयोजक, ममता यादव कोष अध्यक्ष और रमिला यादव को सचिव पद में नियुक्त किया गया है। इस बैठक में रायगढ़ यादव समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे जिनकी उपस्थिति में मड़ाई महोत्सव 2025 के लिए रूपरेखा तैयार किया गया, रायगढ़ शहर के प्रमुख यादव समाज के प्रमुख सदस्य इस बैठक में आशीष यादव,मातादीन यादव, अमित यादव जाती, राम यादव,शिव कुमार यादव, संतोष यादव ,चाबी यादव,श्रीपाल यादव , शिवा यादव,गणेश यादव, दिनेश यादव ,सागर यादव, सरस्वती यादव,साहोद्र यादव,नीलू यादव, सरोजनी यादव, ज्योति यादव सहित समाज के अनेक सदस्यगण बैठक में उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button