रायगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

विंध्यवासिनी देवी मंदिर में नवरात्रि पर्व को लेकर चल रही तैयारी


सारंगढ़ । सारंगढ़ जिला मुख्यालय के सुदूर अंचल कनकबीरा में जन जाति समाज बिंझवार समाज की कुल देवी विंध्यवासिनी देवी की मन्दिर स्थित है जहां देवी की नवरात्रि पर्व पर आस्था के सैकड़ों दीप जलते हैं । कुंवार नवरात्रि पर्व को लेकर स्थानीय समिति के द्वारा तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई । यह सुदूर अंचल क्षेत्र है वनों से घिरा प्रकृति का सुरम्य जगह है जहां देवी की मन्दिर स्थित है यहां लोग दूर दूर से आते हैं और अपने को धन्य मानते हैं । वही पूरे अंचल के बिंझवार समाज नवरात्रि पर्व मिलकर मनाते हैं । विंध्यवासिनी देवी बिंझवार समाज की कुल देवी है लोगों की आस्था जुड़ी हुई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button