रायगढ़

चार करोड़ के मक्का बीज कहां है कक्का ? उमेश अग्रवाल

रायगढ़। किसानो की हितैषी बताने वाले भूपेश कक्का पर तंज कसते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा चार करोड़ के मक्का बीज कहां है कक्का ?डीएमएफ मद कांग्रेस सरकार के लिए घोटालों का बड़ा जरिया बन गया है। खनिज संपदा से भरे रायगढ़ जिले में डीएमएफ मद में करोड़ों की राशि आती है। यह राशि को सत्ता धारी दलों से जुड़े नेताओ के इशारे पर मनमानी तरीके से व्यय की जा रही है।इस मद से किए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन की मांग करते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा इस मद से कृषि विभाग ने पिछले दो सालो में हाइब्रिड मक्का बीज के नाम पर चार करोड़ रुपए व्यय किए है।यदि मक्का के बिज दिए गए हैं तो मक्के की फसल आखिर कहां गई?

मक्का उपार्जन के आकडों पर नजर डाले तो एक दाना भी उपार्जित नही किया गया है।किसानो को वितरित किया गया चार करोड़ का मक्का बिज आखिर कहां गया इसका जवाब आखिर कौन देगा? रायगढ़ जिले में खनिज न्यास निधि के दुरुपयोग और बंदरबांट पर लगाम कसने की मांग करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा रायगढ़ की जनता खदानों के प्रदूषण की मार सहने को विवश है। आम जनता के हितों से जुड़े कार्यों को तवज्जो दिए जाने की बजाय प्रशासन भ्रष्टाचार की गुंजाईश वाले कार्यों को प्राथमिकता दे रहे। उमेश अग्रवाल ने तात्कालिक जिलाधीश से चार करोड़ के मक्का बीज वितरण के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों अफसरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button