रायगढ़

भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम पॉलिटेक्निक आडिटोरियम में आज

रायगढ़14 अगस्त 1947 को हमारे भारत के दो टुकड़े कर दिये गए थे एवं लाखो हिन्दू भाइयों को मार दिया गया था माँ बहन बेटियों के साथ अत्याचार हुवा, हमारे हिन्दू,सिख, सिंधी भाईयो को पाकिस्तान छोड़कर भारत आने में विवश होना पड़ा, हिन्दू भाई वर्षों से यह दर्द झेलते रहे, उसी दर्द को साझा करने हेतु “भारत विभाजन विभीषिका” कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को दोपहर 2 बजे पॉलिटेक्निक आडिटोरियम में किया गया है। जिसमे संगोष्ठी एवं दृश्य प्रदर्शनी दिखाई जायेगी।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मान..सरोज पांडे पूर्व राज्य सभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव , अध्यक्षता.उमेश अग्रवाल जिला भाजपा अध्यक्ष रायगढ़, अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह राज्य सभा सांसद, मान. राधेश्याम राठिया रायगढ़ सांसद, सत्यानंद राठिया पूर्व मंत्री, विजय अग्रवाल पूर्व विधायक , सुनीति राठिया पूर्व विधायक, गुरूपाल भल्ला, विवेक रंजन सिन्हा, ब्रजेश गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , एवं श्रीकांत सोमावार, एवं भाजपा जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button