रायगढ़। शासकीय पी.डी. वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय में दिनांक 22.9.2025 को प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार एक्का के मार्गदर्शन व निर्देशन में मतदाता जागरूकता विशेष शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य ने महाविद्यालय में अध्यनरत समस्त विद्यार्थियों को मतदाता परिचय पत्र बनवाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र है जहां युवाओं की महती भूमिका लोकतंत्र को सफल बनाने में है, कार्यक्रम में एन.सी.सी. अधिकारी प्रो. टी.एस. पैंकरा ने मतदाता परिचय पत्र
की उपयोगिता व भारतीय लोकतंत्र में एक सशक्त मतदाता की भूमिका को विस्तार से अपने उद्बोधन में बताया।

प्रो. डी.सी. पटेल ने कहां की लोकतंत्र की सफलता जागरूक मतदाता और योग्य प्रतिनिधि चयन पर निर्भर है, प्रत्येक मतदाता को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए कार्यक्रम की अगली कड़ी में डॉ. उषा नायक स्वीप नोडल अधिकारी ने विद्यार्थियों को प्रपत्र 6 भरने के ऑनलाइन/ऑफलाइन प्रक्रिया को विस्तार से बताया साथ ही उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में जो नव प्रवेशी विद्यार्थियों को प्रवेश के समय ही फॉर्म 6 वितरित कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जा चुका हैं, जिन विद्यार्थियों का मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं हो पाया है वे अभी अनिवार्य रूप से कर ले कार्यक्रम में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित मतदाता एम्बेसडर कुमारी ऐश्वर्या राणा बीकॉम तृतीय सेमेस्टर व हिमांशु पटेल बीए तृतीय सेमेस्टर उपस्थित रहे कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेवक की सक्रिय भागीदारी रही, कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के फेसबुक ट्विटर और इंस्टाग्राम को भी विद्यार्थियों को फॉलो कराया गया।





