रायगढ़

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चॉंदमारी में त्रैमासिक बैठक, मेगा पीटीएम का आयोजन

रायगढ़। दिनांक 13.11.2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति एवं वृहद पालक -शिक्षक सम्मेलन शासन के मंशानुरूप विभागीय निर्देशानुसार प्रभारी प्राचार्य भरत लाल नामदेव सह कार्यक्रम प्रभारी डॉ.मनीषा त्रिपाठी के नेतृत्व में ,एस एम डी सी अध्यक्ष शोभा शर्मा की अध्यक्षता में, सदस्यगण वार्ड पार्षद अमित शर्मा, राज्य हज कमेटी के सदस्य -अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, अधिवक्ता गुलाम रहमान, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मेहरून्निशा,कलाविद् डॉ.माधुरी त्रिपाठी, शिक्षाविद् पूर्णानंद शर्मा,पालक-सदस्य इतवार सिंह आदि की उपस्थिति में आयोजन किया गया।यह सम्मेलन भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी की जयघोष के साथ एवं विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा -अर्चना कर प्रारंभ हुआ, एवं लगभग तीन घण्टे तक चला। शालेय परिवार ने मंचासीन उपस्थित सभी का पुष्पाहार से स्वागत किया।


शिक्षाविद् पूर्णानंद शर्मा की माताजी गीता शर्मा जी हेतु मौन धारण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यापन व्यवस्था अंतर्गत आए शिक्षकों उमाशंकर पाण्डेय एवं मंजू अवस्थी का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। साथ ही ओवर आल शाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु जयकुमारी नाग-कक्षा 5वीं एवं रीतिका देवांगन कक्षा -4थी को भी पुरस्कृत किया गया।नव भारत साक्षरता अंतर्गत उल्लास शपथ ली गई। त्रैमासिक परीक्षाफल की जानकारी, शत् -प्रतिशत बच्चों की शाला में उपस्थिति, लगातार अनुपस्थित बच्चे, उनके लर्निंग स्तर,शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं क्रियान्वयन,स्वच्छता पखवाड़ा,बाल दिवस, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं मूल्यांकन प्रणाली में सुधार हेतु मेंटर नियुक्त कर शिक्षण कार्य ,एल पी जी गैस में मध्यान्ह भोजन योजना,विद्यांजली,जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अपडेशन न्यौता भोज, पाठ्यक्रम पूर्णता,छ:माही परीक्षा एवं परीक्षा परिणाम आदि समस्त बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक सार्थक चर्चा की गई एवं पालकों से सुझाव भी लिए गए। पालकों ने अपनी अभिव्यक्ति में शाला में शैक्षणिक कार्य एवं संचालित गतिविधियों के प्रति अपनी संतुष्टि एवं विश्वास प्रकट किया।

वार्ड पार्षद अमित शर्मा जी ने इस प्रकार के और अधिक सम्मेलन करने और अधिकाधिक पालकों की उपस्थिति हेतु जोर दिया। अध्यक्ष शोभा शर्मा जी ने पालकों को बच्चों को नियमित रूप से शाला भेजने, पालकों को शाला से संपर्क बनाए रखने और बच्चों में अच्छीआदतों के विकास हेतु ध्यान आकृष्ट किया।

आज की बैठक में 60पालक,17 शिक्षक,07एस एम डी सी सदस्य,03जनप्रतिनिधि, 04विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
बैठक में शालेय परिवार की सहभागिता रही। स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।सभी को बाल दिवस के उपलक्ष्य में शाला में आयोजित एफ एल एन मेला हेतु आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक ने किया और धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका मंजू अवस्थी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button