रायगढ़

भूपेश बघेल द्वारा बजरंग दल के कार्यकताओं को उपद्रवी ठहराए जाने पर ओपी चौधरी ने आपत्ति जताई

रायगढ़ । सूबे के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के बयान पर प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कांग्रेस सरकार की मानसिकता हिंदू विरोधी है। कांग्रेस को हिंदुओ के आराध्य भगवान राम भगवान बजरंग बली से ही परेशानी है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बयान में कहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता उपद्रव करते है इसलिए प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है।

भाजपा नेता ओपी ने कहा कांग्रेस के विधायक सरेआम अधिकारियों से मार पीट कर रहे है कार्यकर्ता थाने में पुलिस अधिकारियों से मार पीट कर रहे है। कांग्रेस से जुड़े लोग सत्ता की ताकत पाकर सबसे अधिक उपद्रव कर रहे है। सत्ता के से जुड़े लोगो का उपद्रव आखिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नजर क्यों नही आता? सबसे पहले अपने उपद्रवी कार्यकर्ताओ पर प्रतिबंध लगाए। राम मंदिर के निर्माण को लेकर पूरे देश ने देखा कि बाबरी मस्जिद तोड़ने के दौरान कार सेवको पर गोली चलाने वालो के साथ कांग्रेस खड़ी नजर आई। बाबरी मस्जिद के बाद दो दशकों तक कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण के लिए कोई प्रयास नहीं किया। बल्कि राम सेतु को काल्पनिक बताने वाला हलफनामा कांग्रेस की ओर से कोर्ट में दाखिल किया गया। राम मंदिर निर्माण से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में चल रही कार्यवाही के दौरान कांग्रेस से जुड़े वकील मंदिर निर्माण के खिलाफ खड़े नजर आए। राम मंदिर के निर्माण का मार्ग मोदी सरकार के कार्यकाल में प्रशस्त हुआ।

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा किए जाने के बाद भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओ को उपद्रवी बताया जाना घोर आपत्तिजनक है।भाजपा इसका पुरजोर विरोध करती है। बजरंग दल से जुड़े सम्मानित कार्यकर्ताओ ने ऐसा कोई भी असवैधानिक कार्य नही किया गया कि उन्हें सार्वजनिक रूप से उपद्रवी ठहराया जाए। बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता हम सब के आराध्य संकटमोचन पवन सुत से जुड़ी आस्था को घर घर पहुंचाने का धार्मिक कार्य कर रहे है। ओपी चौधरी ने कहा प्रदेश की जनता भूपेश बघेल को हिंदूवादी विचार धारा से आराध्य के अपमान हेतु माफ नही करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button