रायगढ़। भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर विद्या भारती की योजना के अनुरुप सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय लोचन नगर रायगढ़ में गणित मेला आयोजित हुआ।जिसमें छात्र -छात्राओं में गणितीयकौशल विकसित करना, गणित को सरल और रोचक बनाने हेतु विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया गया। इससे छात्रों की प्रतिभा निखर कर आएगी। गणित में लेकर आयोजन विद्यालय के सभा कक्ष में प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ हुआ इसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री दुर्वादल पटनायक (उपाध्यक्ष सशिम समिति रायगढ़, सशिम लोचननगर प्रभारी), विद्यालय के प्राचार्य श्री श्याम लाल पटेल जी एवं आचार्य अंजनी श्रीवास्तव जी मंचासीन रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र कान्ति जी ने किया।


सर्वप्रथम मंचासीन मुख्य अतिथि के करकमलों से सरस्वती माता, ओम, भारत माता एवं आज के प्रणेता श्रीनिवास रामानुजन के छायाचित्रों पर पूजा नार्कन कर दीप प्रज्वलित किया गया फिर दीप मंत्र दीप मंत्र के साथ सरस्वती वंदना की गई उसके बाद अतिथियों का स्वागत तिलक बंधन से किया गया फिर कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें सर्वप्रथम मॉडल प्रदर्शित किए गए उनमें से प्रमुख मॉडल अंजली किसान द्वारा त्रिकोणमिति एवं बीजगणित के सूत्रों को मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया है।इसके बाद गंगा पटेल द्वारा गणितीय संक्रियाओं को सरलीकृत करने के लिए आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किया गया।इसी तरह शारदा राव ने पाककला में गणितीय प्रयोग को दर्शाया।

इसी तरह माचिस की तीलियों से गणितीय आकृति, अन्य, समाग्री से कई आकृतियों का निर्माण किया। इसी प्रकार चित्र चार्ट और रंगोली बनाकर प्रदर्शन किया गया जिसमें अनेक गणितीय आकृतियों और विधाओं का प्रदर्शन किया गया है। गणित मेला में 15 मॉडल 25 चार्ट 10 आकर्षक गणितज्ञ रामानुजन के चित्र 12 रंगोली में गणितीय आकृतियों का निर्माण किया और कई भैया बहिनों ने श्रीनिवास रामानुजन के। जीवन पर निबंध लिखा।है। कई भैया बहनों द्वारा रामानुजन के जीवन की कुछ झलकियों को सरल शब्दों में वर्णित किया और उनके अथक परिश्रम को उजागर किया।। फिर श्री पटनायक जी जीवन में गणित के महत्व एवं उपयोगिता बताते हुए गणित के नियमित अध्ययन करने पर जोर दिया।
इसी क्रम में संस्था प्रमुख श्री श्याम लाल पटेल जी ने गणित को सरल और रुचिकर बनाने के लिए अनेक सुझाव दिए जो भविष्य में छात्रों के लिए प्रभावी होंगे। फिर कल्याण मंत्र द्वारा इस उत्सव का समापन हुआ इस उत्सव को सफल बनाने के लिए आचार्या परिवार की ओर से आचार्य अंजनी श्रीवास्तव श्रीपति यादव उत्तर महेश विकास सोनी एवं आचार्य पुष्पांजलि साहू, संघमित्र मिश्रा विमला साहू, ज्योति स्वर्णकार, कवि प्रिया ठाकुर, रेणुका ठाकुर,, प्रियंका रेड्डी,सानिया टंडन,पुष्पा निषाद,प्रतीक्षा गुप्ता आदि की महत्वपूर्ण एवं अति उत्साही सहभागिता रही है। उक्त जानकारी संस्था के प्रचार प्रसार विभाग के प्रमुख अंजनी श्रीवास्तव ने दी है।
