रायगढ़

सरस्वती शिशु मंदिर लोचन नगर में भगवान विश्वकर्मा का हुआ पूजा


रायगढ़। हिंदु मान्यता के अनुसार सृष्टि के प्रथम देव शिल्पकार एवं वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा का पूजन कन्या संक्रांति 17 सितंबर 2025 को सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय लोचन नगर रायगढ़ में किया गया यह पूजन विद्यालय के संगणक का क्ष में किया गया है सर्वप्रथम देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की फोटो आसीन की गई। फिर संस्था प्रमुख कुबेर लाल माली एवं संगणक शिक्षिका प्रियंका रेड्डी ने विधीवत् पूजन अर्चन किया भोग लगाया गया एवं विद्यालय के आचार्य परिवार के समस्त सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया फिर कक्षा अष्टम, नवम् एवं दशम के भैया बहिनों ने भी पूजन अर्चन किया और भगवान विश्वकर्मा की आरती सुमधुर स्वर में गई गई।

इसके बाद विद्यालय प्रांगण में विद्यालय वाहन की पूजा प्राचार्य कुबेर लाल माली,अंजनी श्रीवास्तव,पुष्पांजलि साहू एवं प्रतिमा गुप्ता एवं कक्षा अष्टम की बहिनों ने एक साथ मिलकर विधिवत पूजन अर्चन कर भोग लगाया। इसके पश्चात वाहन चालक चमन विश्वकर्मा ने भी पूजन अर्चन किया।फिर सभी को प्रसाद वितरित किया गया और पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर आचार्या विमल साहू, रेणुका ठाकुर, संघमित्र मिश्रा कवि प्रिया ठाकुर,आचार्य उत्तरा महेश, विकास सोनी,आचार्या वीणा सिंह,पुष्पा निषाद एवं तरुणी साव के साथ कक्षा अष्टम, नवम् एवं दशम् के भैया बहिने भी पूजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। फिर सभी ने पूजन करते हुए अपने उज्जवल भविष्य हेतु आशीर्वाद भगवान विश्वकर्मा से मांगा। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार -प्रसार विभाग के प्रमुख अंजनी श्रीवास्तव ने बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button