रायगढ़। नवतपा गुजर जाने के बावजूद तापमान 45 डिग्री को पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी से मानव जीवन ही नही वरन जीव जंतुओं पेड़ पौधे भी बुरी तरह से प्रभावित हैं। दिन भर की असहनीय गर्मी के बाद आज अचानक देर साम 8:30 बजे के आसपास तेज हवाई के साथ बदल घुमड़ने लगे और देखते ही देखते मोटी मोटी बूंदों लेकर बारिश शुरू हो गई।
बारिश करीब 25 से 30 मिनट होती रही इस दौरान तेज हवा और गर्जना के साथ पूरे शहर में झमाझम बारिश हुई हैं। बारिश से तापमान भी कम हो गया और बारिश बंद होने पर मन को सुकून देने वाली हल्की ठंठी हवाए चल रही है। असहनीय गर्मी के बीच आज हुई झमाझम बारिश ने जन जीवन जीव जंतुओं पेड़ पौधे और इस धरा को काफी राहत दी है। मगर रायगढ़ शहर के साथ ग्रामीण छेत्र की बिजली व्यवस्ता ठप्प रही जिससे लोग काफ़ी देर तक परेशान होते दिखे।
