देश-विदेश

दुनिया के टॉप-3 संक्रमित देशों में फिर आया भारत, क्या यह कोरोना की चौथी लहर की आहट?

नई दिल्ली। कोरोना ने एक बार फिर देश की चिंता बढ़ा दी है। हर रोज संक्रमितों के आंकड़े तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आलम ये है कि भारत एक बार फिर उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां हर रोज सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। इस सूची में भारत तीसरे नंबर पर है। इसी तरह देश में मौत के आंकड़े भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। कोरोना ने एक बार फिर देश की चिंता बढ़ा दी है। हर रोज संक्रमितों के आंकड़े तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आलम ये है कि भारत एक बार फिर उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां हर रोज सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। इस सूची में भारत तीसरे नंबर पर है। इसी तरह देश में मौत के आंकड़े भी तेजी से बढ़ने लगे हैं।

हर रोज होने वाली मौतों के मामले में भी भारत दुनिया के टॉप-10 देशों में शामिल है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या ये चौथी लहर की आहट है? क्या फिर से देश में लॉकडाउन लग सकता है? केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आंकड़ों आंकड़ों के अनुसार, पिछले सात दिन के अंदर देश में 42 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच, 97 लोगों की संक्रमण से मौत भी हुई है। मंगलवार को एक दिन के अंदर सात हजार 830 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जो कि 223 दिन में सबसे ज्यादा हैं। इसी के साथ देश में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 40 हजार के पार हो गई है। अब देश में 40 हजार 215 मरीज ऐसे हैं, जो संक्रमित हैं। ये या तो अस्पताल में भर्ती हैं या फिर घर पर रहकर अपना इलाज करा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button