रायगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 30 किलो गांजे के साथ 2 गिरफ्तार:कार की सीट के नीचे बनाया था गुप्त चैंबर, 3 लाख आंकी गई कीमत

सारंगढ़. सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला पुलिस ने रविवार को एक कार से 30 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी गई है। इस मादक पदार्थ को ओडिशा से बिहार ले जाया जा रहा था। उससे पहले ही छत्तीसगढ़ में पुलिस ने कार्रवाई कर दी।


बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर 2 बजे वनोपज बैरियर के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग का महिंद्रा जाइलो वाहन क्रमांक UP 63 N 4201 सारंगढ़ की ओर आ रही थी। पुलिस को उसकी चेकिंग करते समय सीट के नीचे लोहे का गुप्त चैंबर बना मिला।
जिसमें दो सफेद रंग के कपड़े के थैले में 15-15 किलो का 30 किलो गांजा मिला। जिसकी कीमत 3 लाख रुपए बताया जा रहा है। पुलिस ने कार में सवार आरोपी राजकुमार दुबे (46 वर्ष) और मोतीलाल रमानी (60 वर्ष) निवासी बिहार के भोजपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
वही तीसरा आरोपी उपेंद्र पांडये निवासी रामापुर थाना तियर जिला आराभोजपुर (बिहार) का रहने वाला है। इन तस्करों के गाड़ी के सामने दूसरे गाड़ी में पायलेटिंग करते जा रहा था। आगे पुलिस को देखकर भाग गया। तीनों आरोपी के खिलाफ धारा 20 (B) NDPS ACT के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button