रायगढ़

NRVS फैक्ट्री में फार्नेस ब्लास्ट – 3 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तराईमाल स्थित NRVS फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 7 बजे SMS फार्नेस में अचानक तेज ब्लास्ट हो गया, जिसमें पास में काम कर रहे तीन मजदूर झुलस गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और फैक्ट्री प्रबंधन को सूचना दी।

गंभीर रूप से घायल मजदूर की पहचान रामनारायण यादव (40 वर्ष) निवासी आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। वहीं, दो अन्य झुलसे मजदूरों का जिंदल फोर्टिस अस्पताल रायगढ़ में इलाज जारी है। फिलहाल पूंजीपथरा पुलिस और फैक्ट्री प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button