रायगढ़। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के सूपा मंडल के ग्राम रनभाठा में भाजपा बूथ प्रभारी सहित पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल व भाजपा जिला मंत्री महेश साहू ने शिरकत किए।
सर्व प्रथम अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल ने बैठक में उद्बोधन करते हुए कहा की पूरे दुनिया में भारत की नाम का डंका बज रहा है । भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव में आज भारत सरकार की अनेकों जनहित योजनाए संचालित हो रही है। जो की इसका लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंच रही है। विजय ने कहा कि आज भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से खोखला कर दिया है। भूपेश सरकार जो भी घोषणा किया था पूरी नही कर पाई है। छत्तीसगढ़ में पूरी तरह से बदलाव की स्थिति है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का जीत का परचम लहरायेगा। भाजपा जिला मंत्री महेश साहू ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की आज भूपेश सरकार की भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गई है। आम जनता से लेकर कर्मचारी अधिकारी भी भूपेश सरकार की तानाशाह रवैये से परेशान है। जिस विभाग में जाओ कमिशन का खेल चल रहा है। इस वर्तमान भ्रष्ट सरकार की गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाना है। महेश साहू ने पोलिंग बूथ प्रभारी को कहा की आप पार्टी के कर्णधार है। आप बूथ के प्रत्येक मतदाताओं को यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी सरकार की योजनाओं को बताना है।
आज अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक केंद्र के सभी योजनाओं का लाभ लोगो को मिल रहा है। माननीय नरेन्द्र मोदी ने भारत को एक विकसित देश की ओर ले जा रहे है। महेश साहू ने कहा की भाजपा की नीव आप सभी कार्यकर्ता है। उन्होंने सभी महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ऊर्जा के साथ कार्य करने की बात कही। बिना मातृशक्ति संगठन मजबूत नही हो पायेगा। आज केंद्र सरकार ने महिलाओ को आगे लाने के लिए बहुतायत योजना संचालित कर रही हैं। आज देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू भी एक महिला है। जिन्होने आज देश को विकास का एक आयाम दी है। महेश साहू ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में खरसिया क्षेत्र से जीत का परचम लहराना है और यहाँ से भाजपा का विधायक निर्वाचित करके जीत दिलाना है। मंडल की इस बैठक में अनुपम पाल , वीरेंद्र पटेल, मनोज प्रधान, मोहन कुर्रे, हेमंत त्रिपाठी, गोविंद चौधरी, विद्यानंद प्रधान, श्रीमती लक्ष्मी पटेल, डोलनारायण गुप्ता, परदेशी रात्रे , जगन्नाथ प्रधान, श्रीमती भुवनेश्वरी पटेल , राजकुमारी चौहान, रामामयन, सुलोचना सिडार, परमेश्वरी साहू सहित मंडल के बूथ सहित सभी पदाधिकारीयो की उपस्थिति रही।
