रायगढ़ । पुसौर स्थित अभिनव विद्या मंदिर की छात्रा विधि भोसले द्वारा 12वी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में सर्वाधिक अंक 98.20% अंक हासिल करने पर कोटिश: बधाई देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा रायगढ़ की बेटी ने अपनी इस उपलब्धि से रायगढ़ का मान पूरे प्रदेश में बढ़ाया है। पुसौर क्षेत्र सदैव रायगढ़ जिले के नाम रोशन करता रहा और यह रिकॉर्ड बेटी विधि ने भी जारी रखा। इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए जिला भाजपा की ओर से बधाई देते हुए माता पिता शिक्षको के प्रति भी आभार जताया जिनकी मार्गदर्शन व प्रेरणा से विधि ने इस मुकाम तक पहुंचने में सफलता पाई है ।
0 Less than a minute




