जशपुर

मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात के दौरान गौठान में सरसों तेल पेराई यूनिट स्थापित करने के दिए थे निर्देश

जिला प्रशासन ने खनिज न्यास निधि मद से पंडरापाठ और नन्हेसर में लगाया यूनिट, गौठानों में महिलाओं को मिला रोजगार, महिलाओं को तेल विक्रय से 33 हजार रुपए का हुआ शुद्ध लाभ

जशपुरनगर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जशपुर जिले में भेंट मुलाकात के दौरान बगीचा विकासखण्ड के गौठान की स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरसों तेल पेराई यूनिट की स्थापना करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के सार्थक प्रयास से खनिज न्यास निधि मद से तेल पेराई मशीन पंडरापाठ और नन्हेसर के गौठान में लगाया गया है।

गौठान में महिलाओं को स्वयं का आजीविका का साधन मिला है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन गए है। महिलाओं ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा गौठानों में विभिन्न आजीविका गतिविधियां संचालित की जा रही है। और प्रत्यक्ष लाभ महिलाओं को मिल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नन्हेसर गौठान की लक्ष्मी स्व सहायता समूह महिलाओं को तेल मील दिया गया है।इस तेल मिल से समूह की महिलाओं ने 120 लीटर तेल निकाला है एवं इस तेल को 200 रु. प्रति लीटर की दर से विक्रय करके आर्थिक लाभ ले रही है। स्व सहायता समूह की महिलाओं को विक्रय से 24 हजार रु. का लाभ भी प्राप्त हुआ है और 450 किलो खली के विक्रय से 9 हजार रु. की आमदनी भी प्राप्त हुई है।

उल्लेखनीय जिले के सभी विकास खंडों के विभिन्न ग्रामों में गौठान बनाए गए है। जहां पर गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर की खरीदी की जा रही है और महिलाओं द्वारा वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य में गांव की महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं भी अपना हाथ बटा रही है। उनके द्वारा वर्मी कम्पोस्ट की छनाई के अलावा गौठान की भूमि में साग-सब्जी की खेती की जा रही है। जिससे उनको अतिरिक्त आमदनी का जरिया बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button