रायगढ़

15 अगस्त सांस्कृतिक समारोह में दिव्यांग बच्चों का सुध नहीं ले रहा जिला प्रशासन

सारंगढ़। पान, पानी, पालगी की नगरी में दिव्यांगजनों के हितार्थ संचालित संस्था प्रॉजल दिव्यांगजन स्कूल, सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के दिव्यांग बच्चों को 15 अगस्त 2025 में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है। 26 जनवरी 2025 को भी दिव्यांग बच्चों को शामिल नहीं किया गया था। जिले में संचालित एकमात्र दिव्यांग स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ भेद-भाव कर अछुता छोड़ रहें हैं, इन्हें सवेंदनशीलता के साथ नहीं देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांगों को समाज की मूख्यधारा से जोड़ने एवं कदम से कदम मिलाकर साथ चलने के लिए प्रयत्न किया जा रहा है, वहीं सारंगढ़ के शासन-प्रशासन द्वारा इसे नकारा जा रहा है, इन्हें किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में पूछा एवं शामिल नहीं किया जा रहा है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा संस्था की छवि खराब करते हुए संस्था बंद हो गई है करके सारंगढ़ अंचल की जनता को गलत खबर फैलाया जा रहा है। 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस जो देश का गौरव का पर्व है, जिसे पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, इसमें भी प्रॉजल दिव्यांग स्कूल एवं दिव्यांग बच्चों को जिले के शासन-प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल न करके दिव्यांग बच्चों के साथ सौतेला बर्ताव किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button