भाजपा पार्षदों की संख्या 5 काग्रेस के 10, फिर भी अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 10 वोट पड़े
रायगढ़। प्रदेश में भाजपा की नई सरकार बनने के साथ ही अब कांग्रेस के अभेध्य गढ़ कहे जाने वाले खरसिया विधान सभा के किरोड़ीमल नगर पंचायत में भी सत्ता परिवर्तन हो गया। कांग्रेस की नगर पंचायत सरकार के खिलाफ भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था जो आज पूर्ण बहुमत के साथ पारित हो गया। इस तरह किरोड़ीमल नगर पंचायत में कांग्रेस की नगर पंचायत सरकार गिर गई।
अविश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाए गए सम्मेलन में अध्यक्ष हरि किशोर चंद्रा और उपाध्यक्ष मनीष शर्मा को जहां सिर्फ 5 वोट मिले। वहीं अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 10 वोट पड़े, और भाजपा द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के विरुद्ध लाया गया प्रस्ताव पूर्ण बहुमत के साथ पारित हो गया। और भाजपा के नेतृत्व में किरोड़ीमल नगर पंचायत में नये अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया हो गया l
यहां यह बताना लाजमी होगा कि किरोड़ीमल नगर में बीजेपी ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था ,इस नगर पंचायत में कुल पार्षदों की संख्या 15 है। इसमें भाजपा पार्षदों की संख्या 5 काग्रेस के 10 पार्षद है। अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कलेक्टर को दिए ज्ञापन में 5 भाजपा तो 5 कांग्रेस के पार्षदों ने ज्ञापन सौंपा था। वहीं आज अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान में पक्ष में केवल 5 वोट ही पड़े जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस के 5 पार्षद भाजपा खेमे के पक्ष में रहे l इस प्रकार अल्पमत में होने के बावजूद भाजपा ने कोंग्रेसी खेमे में सेंध मारकर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली l
