रायगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

आरबीसी 6.4 के तहत कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने आठ प्रकरणों में स्वीकृत की आर्थिक सहायता राशि

सारंगढ़.बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने आरबीसी 6.4 के तहत विभिन्न कारणों से मृत्यु हो जाने पर कुल आठ प्रकरणों में मृतकों के निकटतम परिजनों को 4.4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की भटगांव तहसील के ग्राम सेंदूरस निवासी श्री जयपाल सिंह 55 वर्ष की मृत्यु जुलाई 2022 को तालाब के पानी में डूबने से हो गई। मृतक की पत्नी श्रीमती सुषमा सिंह को आरबीसी 6.4 के अंतर्गत संबंधित तहसीलदार से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त की है। इसी ग्राम के श्री कृृष्णा कुमार की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती रूखमणी यादव कोए भटगांव तहसील के ही ग्राम मनपसार के श्री मदनलाल साहू की मृत्यु तालाब में डूबने से हो गई। उनकी पत्नी श्रीमती महेश्वरी साहू कोए ग्राम मधुवनकला ,तहसील भटगांव के श्री भागवत मनहर की मृत्यु सांप के काटने से हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती करमा बाई कोए 4.4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति जिला प्रशासन द्वारा प्रदाय की गई है।

इसी प्रकार बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम अलीकुद ;तालगांवद्ध निवासी श्री विजय कुमार पटेल की मृत्यु करंट लगने से हो जाने पर उनके पिता श्री बजरंग पटेल कोए ग्राम पचरी निवासी श्री दिनेश कुमार की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती प्रेमबाई कोए सारंगढ़ तहसील के ग्राम घोराघाटी निवासी श्रीमती चम्पाबाई बरिहा की मृत्यु आग में जलने से हो जाने पर उनके पति श्री बंशीलाल बरिहा को तथा बरमकेला तहसील अंतर्गत ग्राम झनकपुर की श्रीमती कौशल्या पटेल की मृत्यु सर्पदंश से हो जाने के कारण उनके पुत्र सेतकुमार पटेल को आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। इन सभी प्रकरणों में आरबीसी 6.4 में विहित प्रावधानों के तहत मृतकों के निकटतम वारिसों को 4.4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button