रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर एक कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साक्षात्कार को उन्हीं की जुबानी आपके सामने पेश कर रहे हैं।
2023 में बीजेपी किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी पूछे जानें पर उन्होंने कहा: वर्ष 2023 बड़ा साफ है। भारतीय जनता पार्टी बनाम कांग्रेस न होकर पूरा चुनाव 2023 का कांग्रेस बनाम जनता होगी। जनता के मन में जो छत्तीसगढ़ में साढ़े चार साल में लूट मची है। उसका लोगों में आक्रोश है। कोयले पर 25 रुपए की अवैध वसूली बच्चा-बच्चा की जुबान पर है। अब तो ED ने भी प्रमाणित कर दिया कि हजारों-करोड़ों की वसूली छत्तीसगढ़ में हो रही है। रेत माफिया का जाल बिछा हुआ है। नदिया बेची जा रही हैं। शराब माफिया घर-घर पहुंचकर शराब बेच रहे हैं। चावल जैसे मामले में लोगों का निवाला छीन लिया गया। इसमें भी 5600 करोड़ का घोटाला होता है, तो इसे समझ में आता है कि छत्तीसगढ़ सरकार कैसे जनता को लूट रही है।
बेरोजगारी भत्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और पुरानी पेंशन योजना के बारे में पूछे जानें पर उन्होने इसे चुनावी सिगूफा बताया। चुनाव में 3 महीने बचे हैं। आचार संहिता लगने में कुछ ही महीने बाकी हैं। ऐसे में बेरोजगारों को भ्रम में डाल रहे हैं । कभी 27 लाख बेरोजगारों की संख्या थी फिर इन्होंने 10 लाख लोगों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही। अब वह संख्या 40000 में सिमटकर रह गई है, तो जिस प्रकार से लोगों के साथ छल किया गया है। बेरोजगारी भत्ता के लिए युवकों को साढ़े चार साल तक परेशान किया गया है। अभी भी गिने-चुने युवकों को ही दिया जा रहा है। यह अपने आप में हास्यप्रद है। जहां तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बात है, तो उन्हें काफी प्रताड़ित किया गया। उसके बाद उन्हें संतुष्ट करने के लिए थोड़ी सी राशि बढ़ा दी गई आज उनके मन में शासन के प्रति पीड़ा है, तकलीफ है। पेंशन नीति तो सीधा-सीधा उनकी निगाह 2004 से 2022 के बीच में जो 14% राशि जमा की जाती है, पेंशन के मध्य में वह 17000 करोड़ पर उनकी निगाह है। वह पूरी तरीके से पेंशन नीति में अभी तक कंफ्यूजन में है।
