रायगढ़

कोतरा रोड थाना क्षेत्र में हादशे के बाद, चक्का जाम

रायगढ़। कोतरा रोड थाना क्षेत्र में आज फिर एक बार सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। जानकारी के अनुसार स्कूटी और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद गोसाई गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर ही चक्का जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल महिला अपनी बेटी के इलाज कराने जिंदल आशा द होप आई थी, वापसी के दौरान हादसा हुआ, ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन और पुलिस लापरवाह बनी हुई है।

ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर घंटों तक आवागमन बाधित रखा, जिससे लंबा जाम लग गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाने की कोशिश की। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button