रायगढ़

पारदर्शी धान खरीदी नीति से किसानों में उत्साह-‘तुहर टोकन’ ऐप से घर बैठे मिल रही सुविधा

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान सुगम, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से जारी है। शासन द्वारा लागू की गई डिजिटल प्रणाली और उपार्जन केंद्रों में सुदृढ़ व्यवस्थाओं ने किसानों का भरोसा और अधिक मजबूत किया है। इसी क्रम में ग्राम बनोरा के किसान रमेश साव ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए घर बैठे ही ‘किसान-तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि ऐप के माध्यम से टोकन मिलने से उन्हें न तो उपार्जन केंद्र के चक्कर लगाने पड़े और न ही कतार में लगने का समय गंवाना पड़ा, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हुई।


किसान रमेश साव निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र लोईंग पहुंचकर अपने धान का विक्रय किया और वहां की व्यवस्थाओं से विशेष रूप से प्रभावित हुए। केंद्र में सटीक तौल हेतु इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पर्याप्त बारदाना, सुव्यवस्थित भंडारण व्यवस्था, किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल, छाया और अन्य बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रमेश साव ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने 5 एकड़ में धान की खेती की है। वे इस वर्ष लगभग 85 क्विंटल धान का विक्रय करेंगे। उन्होंने राज्य सरकार की पारदर्शी, संवेदनशील और किसान-केंद्रित धान खरीदी नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को 3100 रूपये प्रति क्विंटल प्राप्त हो रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और कृषि के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ा है। उल्लेखनीय है कि सेवा सहकारी समिति लोईंग में इस वर्ष 1229 किसान पंजीकृत हैं और प्रतिदिन धान विक्रय करने किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button