रायगढ़ । पूनमचंद अग्रवाल के सड़क दुर्घटना की वजह से असामयिक निधन पर जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने गहरा शोक जताते हुए कहा कि युवा बेटे का असमय चले जाना परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। परिवार जनों के लिए यह बड़ी दुख की घड़ी है। कम उम्र में ही पूनम चंद अपने पीछे भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड गए । बंटी स्वर्गीय बाबूलाल अग्रवाल के पुत्र एवं विजय अग्रवाल आरटीओ के भतीजे थे।पूनमचंद अग्रवाल ( बंटी ) के निधन पर जिला भाजपा परिवार की ओर से शोक व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परमेश्वर से शोक संतृप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी की है।
0 1 minute read




