रायगढ़सक्‍तीसारंगढ़ - बिलाईगढ़

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 52 बाइक बरामद, 17 गिरफ़्तार

रायगढ़। पुलिस ने संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, कार्रवाई में 18 बाइक चोर  गिरफ्तार किए गए, आरोपियों से चोरी की 40 लाख से अधिक कीमत के 52 दुपहिया वाहन रायगढ़ के अलग-अलग इलाकों और सीमावर्ती जिलों से बरामद हुई, साप्ताहिक बाजार, हॉस्पिटल, मंदिर के पास खड़ी सामान्य हीरो की बाइक पर होती थी आरोपियों की निगाह, मास्टर चाबी से चुरा ले जाते थे चोर बाइक, साइबर सेल की निगाह पर था गिरोह का मास्टर माइंड राजा खान। दरअसल रायगढ़ के इतवारी बाजार, केजी हास्पिटल और श्याम मंदिर सब्जी मंडी के पास से लगातार हो रही बाइक चोरी को जिला पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल और शहर के थानों को पुराने बाइक चोर की गतिविधियों पर निगाह रखने निर्देशित किया।

साइबर सेल की टीम पूर्व में बाइक चोरी में गिरफ्तार आरोपियों पर निगाह रखे हुए थे और पिछले दिनों बाइक चोर राजा खान को एक बिना नंबर बाइक के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा था जिससे पूछताछ में उसने पिछले कुछ समय के अंतराल में रायगढ़ के इतवारी बाजार, केजीएच, हॉस्पिटल, श्याम मंदिर, संजय मार्केट, किरोड़ीमल क्षेत्र, पुसौर तथा सक्ती, हसौद, सारंगढ थाना क्षेत्र से अपने साथियों के साथ मिलकर बड़ी संख्या में बाइक चोरी करना बताया, आरोपी के इस खुलासे पर पुलिस की विशेष टीम गठित की गई और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हुई और चोरी की बाइक रिकवर किए गए।

पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी राजा खान और उसके 17 साथियों को अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर चोरी की 52 बाइक बरामद की। पुलिस को जांच में बरामद बाइक में 21 बाइक पर रायगढ़ जिले में एफआईआर दर्ज मिले तथा 2 बाइक पर जिला सक्ती और एक बाइक का जिला सारंगढ़ में एफआईआर दर्ज है। आरोपी राजा खान का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है जो चोरी के मामले में धरमजयगढ़ और बरमकेला में गिरफ्तार हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button