रायगढ़

घरघोड़ा पुलिस ने सुलझाया दोहरे कत्ल की गुत्थी, बेटा व पड़ोसी निकले हत्यारा

रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस ने रायकेरा में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का खुलासा महज़ 24 घंटे में कर दी है, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या का कारण एनटीपीसी से मिले मुआवजा राशि के बंटवारे को लेकर परिवार में चल रहा पुराना विवाद था।दरअसल 3 अक्टूबर को ग्राम रायकेरा के कोटवार संकीर्तन राठिया ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के घुराउ राम सिदार (55) और उनकी सास सुकमेत उर्फ सुखमेत सिदार (70) का शव उनके ही घर की परछी में पड़ा है, दोनों की गला घोंटकर हत्या की गई थी। जबकि शुखमेत की बेटी घायल थी।सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़, घरघोड़ा पुलिस, एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे, जांच के दौरान पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत गला दबाने और मारपीट के कारण होने की पुष्टि हुई।

जिसके बाद पुलिस ने दिनांक 03 अक्टूबर को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस जांच में शक के घेरे में आए मृतक के बेटे रविशंकर सिदार और पड़ोसी रामप्रसाद सिदार से पूछताछ की गई, दोनों ने पूछताछ में जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक और मृतिका का आरोपी रामप्रसाद के बीच एनटीपीसी के मुआवजा रकम को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, इसको लेकर पहले भी कई बार इनका विवाद हो चुका था, जिसमे मृतक के बेटे रविशंकर सिदार को रामप्रसाद सिदार के उकसाने पर पूर्व में अपने पिता मृतक – घुराउ राम सिदार को कई बार मारपीट कर चुका था।

इसी रंजिश में 2 अक्टूबर की शाम को रविशंकर सिदार और रामप्रसाद सिदार एक साथ मिले और रविशंकर ने अपने पिता घुराउ राम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी,इस बीच दामाद की हत्या की घटना को देखकर जब सुखमेत ने विरोध किया तो उसकी भी आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी गई,पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर ली है और दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

सिद्धांत तिवारी– एसडीओपी धरमजयगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button