रायगढ़। जीएसटी के वास्तुकार और एवम भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को राष्ट्र के लिए समर्पित बहु आयामी व्यक्ति का धनी बताते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने उनके पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।आपातकाल के दौरान जेटली अंबाला जेल एवम दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा गया था। ओपी ने बताया कि वे एक कुशल वक्ता थे।
2021 के दौरान उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। छात्र राजनीति में एक विश्वविद्यालय अध्यक्ष से लेकर वित्त मंत्री तक का सफर तय करने वाले अरुण जेटली जी के तर्को की सभी दलों के स्वीकार्यता रही। वित्त मंत्री के रूप में जेटली ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2014 से 2019 तक वित्त मंत्री के रूप में।उनका सफल कार्यकाल रहा।
1973 में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 1977 में दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की। जेटली छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सक्रिय कार्यकर्ता रहे। 1974 के दौरान उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। 1977 में दिल्ली एबीवीपी का अध्यक्ष और एबीवीपी का अखिल भारतीय सचिव नियुक्त किया गया था।भारतीय जनता पार्टी ने 1991 के दौरान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने। उसके बाद पार्टी प्रवक्ता के रूप में सेवाए दी।
