रायगढ़

Lilunga news; चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जागेश सिंह ने दी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई

लैलूंगा। भाजपा नेता जागेश सिंह ने चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। जागेश ने कहा कि चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर भारत ने अंतरिक्ष मे नया इतिहास रच दिया है। जिसपर हर भारतवासी गौरवान्वित है। आगे भाजपा नेता ने कहा कि यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। जिसके लिए वे बधाई के पात्र है। जागेश सिदार ने कहा की पिछले 25 वर्षों की इनकी कड़ी मेहनत एवं संकल्पित प्रयास ने हमे आज इस मुकाम पर पहुचाया है। सर्वविदित है कि चंद्रयान अभियान की सुरुवात पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के समय मे हुई , जागेश ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संगठन आने वाले समय मे भी नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button