रायगढ़

नेतनागर में अवैध शराब बनाने के ठिकाने पर जूटमिल पुलिस की दबिश, 40 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज 29 सितंबर को जूटमिल पुलिस ने ग्राम नेतनागर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बनाने के मामले में एक आरोपी को दबोचकर रिमांड पर भेजा है।

थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नेतनागर छोटे तालाब मेडपार में अंकित कुमार सेठ हाथ भट्टी से महुआ शराब बनाकर अवैध बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी जहां आरोपी शराब बनाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित कुमार सेठ पिता एकादसिया सेठ उम्र 29 वर्ष निवासी नेतनागर मिरधा पारा थाना जूटमिल बताया। आरोपी के पास से 15 लीटर और 5 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बों में करीब 40 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 8 हजार रुपये है ।



आरोपी शराब बनाने का कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने शराब को सीलबंद कर कब्जे में लिया। वहीं शराब बनाने में प्रयुक्त मिट्टी का चूल्हा, दो नग सिल्वर बर्तन और प्लास्टिक पन्नी को मौके पर ही गवाहों की मौजूदगी में नष्ट कर पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत अपराध पाये जाने पर उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के साथ प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ, शशिभूषण साहू, सुशील यादव, बंशीलाल रात्रे और परमानंद पटेल सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button