रायगढ़

जागरूकता कार्यक्रम : चांदमारी शासकीय स्कूल में महिला टीम की गुड टच, बैड टच की क्लास

रायगढ़। अभिव्यक्ति जागरूकता कार्यक्रम के क्रम में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महिला सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक मंजु मिश्रा द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को अच्छे और बुरे स्पर्श में अंतर बताया गया। एएसआई मंजु मिश्रा ने स्कूली बच्चों को बताया गया कि बच्चों के साथ यदि कोई व्यक्ति गंदी नियत से स्पर्श करें तो उसका शोर मचा कर विरोध करें।

स्कूल, घर, मोहल्ले या कहीं भी इस प्रकार की अवांछनीय घटना घटती है तो तुरंत अपने माता-पिता को बतावे ऐसी घटनाओं से डरे नहीं और ना ही छिपाएं । प्रभारी महिला सेल द्वारा बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने और मोबाइल गेम से दूर रहने की सलाह दी गई । कार्यक्रम में बच्चों को सेल्फ डिफेंस का डेमो भी दिया गया और डायल 112 तथा “अभिव्यक्ति ऐप” को बताकर उसके प्रयोग भी सिखाया गया है । जागरूकता कार्यक्रम में महिला रक्षा टीम की सहायक उपनिरीक्षक मंजू मिश्रा, महिला आरक्षक प्रीति यादव, आराधना आनंद शामिल हुये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button