रायगढ़। संस्था का मूल उद्देश्य है महिलाओं को स्वरोजगार, आत्मनिर्भर बनाना स्वामिनी लाइफ प्राइवेट लिमिटेड डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है। जिसमें सबसे पहले महिलाओं को प्राथमिकता दिया जा रहा है।

इस कंपनी में पिछले 3 वर्षों से उषा लवली शिक्षण सोसाइटी कार्य कर रही है। जिसमें अब आगे महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक गांव में स्वामिनी महिला पीरियड सेंटर ओपन किया जाएगा। और महिलाओं को पीरियड्स में होने वाली परेशानियों एवं स्वच्छता को लेकर जागरूक किया जाएगा इस कार्य को पूरा करने के लिए टीम तैयार किया जा रहा है जिसमें कंपनी के नेशनल प्रमोटर राजू कुमार, स्टेट प्रमोटर त्रिभुवन साहू, महिलाओं को विशेष सहयोग दे रहे हैं। सामाजिक कार्य के साथ-साथ रोजगार भी कर रहे हैं महिलाएं आज पूरे भारत में जुड़कर काम कर रही हैं। हर घर की समस्या बेरोजगारी बेरोजगारी के साथ-साथ स्वास्थ्य परेशानी आय की कमी महंगाई संस्था महिलाओं को लेकर काम करती है।
छत्तीसगढ़ में 1000 से ज्यादा महिला जुड़कर काम कर रही हैं जिसमें संस्था की कुछ महिलाएं गांव गांव शहर शहर जाकर लोगों स्वामिनी महिला पीरियड्स सेंटर के बारे में जानकारी आदान प्रदान करेगी। जिसमें महिलाएं जुड़कर अपने स्वास्थ्य का लाभ उठा पाएंगे और रोजगार भी कर पाएंगे संस्था की संचालिका वेदिका मालाकार कंपनी के डायरेक्टर सुनील रामचंद्र, सभी महिलाओं की तरफ से धन्यवाद दीह महिलाओं को रोजगार देने के साथ-साथ सामाजिक कार्य भी किया जा रहा है और आगे बच्चों के लिए स्किल डेवलपमेंट में भी काम किया जाएगा। हमें बिंदेश्वरी चौहान, सोना साहू, दीप्ति यादव, कुसुम, सुशीला, रजनी, मोगरा , टिकेश्वरी, आदि महिलाएं काम कर रही हैं।
